थाना बलुवाकोट पुलिस ने आदर्श रा0इ0का0 बलुवाकोट में चलाया जागरूकता कार्यक्रम |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद पुलिस को ग्रामीण क्षेत्रों और कस्बों में नशे के दुष्परिणामों, साइबर क्राइम, और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में, सीओ परवेज अली के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष बलुवाकोट हरीश सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आदर्श राजकीय इण्टर कालेज बलुवाकोट के छात्र-छात्राओ को विभिन्न मुद्दों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में पुलिस ने छात्रों से संवाद किया और उन्हें विभिन्न सुरक्षा उपायों के बारे में बताया, जिसमें शामिल हैः-

साइबर सुरक्षा: पुलिस ने छात्रों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के उपाय बताए। साथ ही सोशल मीडिया पर निजी जानकारी साझा करने के खतरों पर चर्चा की।

महिला सुरक्षा: साथ ही पुलिस ने महिला सुरक्षा के संबंध में डायल 112 की उपयोगिता पर जोर दिया और महिलाओं को आत्मरक्षा के कुछ सरल उपायों के बारे में बताया।

सड़क सुरक्षा: सड़क पर होने वाले हादसों को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्रों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और शराब पीकर वाहन न चलाने के महत्व के बारे में बताया गया।

नशे के दुष्परिणाम: नशे से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और इससे बचने के उपाय बताए गए ।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाना और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। पुलिस ने छात्रों से अपील की कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें और समाज में सुरक्षा के प्रति जागरूकता फैलाएं। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य श्रीमती सुनीता जोशी सहित अन्य स्टाफ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *