ठिठुरती सर्दी के बीच पुलिसकर्मियों की कर्तव्यनिष्ठा को और अधिक प्रभावी बनाने तथा उनके मनोबल को ऊंचा उठाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (एसपी) रेखा यादव ने एक सराहनीय पहल शुरू की है। इस पहल के तहत, रात्रि गश्त पर तैनात पुलिसकर्मियों को चाय और अन्य गर्म पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

पिथौरागढ़ | एसपी रेखा यादव ने इस कदम के पीछे पुलिसकर्मियों के स्वास्थ्य और उनकी ऊर्जा को प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने कहा, “रात्रि गश्त के दौरान ठंड से मुकाबला करना पुलिसकर्मियों के लिए एक बड़ी चुनौती होती है। चाय और गर्म पेय की यह छोटी पहल न केवल उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखेगी, बल्कि उन्हें मानसिक रूप से भी तरोताजा रखेगी । गश्त के दौरान एसपी स्वयं पुलिसकर्मियों से संवाद कर रही हैं और उन्हें सर्द रातों में ड्यूटी के दौरान आने वाली कठिनाइयों के समाधान के लिए सुझाव दे रही हैं। इस दौरान, उन्होंने पुलिस बल के समर्पण और मेहनत की सराहना की और उन्हें जनता की सुरक्षा और सेवा के लिए प्रेरित किया । पहल के अंतर्गत, विभिन्न थाना क्षेत्रों में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों को नियमित रूप से चाय, बिस्कुट और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। स्थानीय नागरिकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे पुलिस-प्रशासन और समाज के बीच सहयोग को बढ़ावा देने वाला कदम बताया । एसपी रेखा यादव की यह नई पहल पुलिस बल के साथ-साथ आम जनता के बीच भी सकारात्मक संदेश दे रही है। यह पहल न केवल पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता को बढ़ाएगी, बल्कि ठंड के मौसम में उनके मनोबल को भी ऊंचा उठाएगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *