चाऊमीन सेन्टर की आड़ में शराब बेचने वाले को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार शराब पीकर वाहन चलाने वालो पर पुलिस की शख्त कार्रवाई, 2 वाहन चालक गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक रेखा यादव ने पुलिस बल को सख्त निर्देश दिए हैं। शान्ति एवं कानून व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों पर नजर रखने और उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए गए हैं। साथ ही ट्रैफिक रूल तोड़ने वालों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है । जिस क्रम में, क्षेत्राधिकारी परवेज अली के पर्यवेक्षण में जनपद पुलिस द्वारा एक विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस ने निम्न कार्रवाई की हैः-

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र जोशी, अपर उपनिरीक्षक भुवन राम आर्या ने चाऊमीन सेन्टर की आड़ में शराब बेचने/परोसने पर दुकान संचालक कृष्णानन्द तिवारी उर्फ संदीप पुत्र स्व0 महेश चन्द्र तिवारी निवासी ग्राम खनकर पो0 ओ0 रसिया पाटा थाना थल हाल निवासी कुमौड, पिथौरागढ को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध कोतवाली में धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया । इसी क्रम में उपनिरीक्षक कमलेश चन्द्र ने वाहन चैकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालक यशवन्त चौहान पुत्र दिगम्बर सिंह निवासी डुंगरा पिथौरागढ़ को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

प्रभारी निरीक्षक धारचुला विजेन्द्र शाह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रदीप यादव मय टीम द्वारा सघन चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने पर, वाहन चालक केदार पुत्र संतराम निवासी दिरोग पो0 जिसोगराना, कालसी देहरादून को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया ।

अतिरिक्त कार्रवाई: जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 156 वाहन चालकों और धार्मिक/सार्वजनिक स्थलों पर शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के विरुद्ध भी कड़ी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *