बेरीनाग में पुलिस का जागरूकता अभियान |

पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्र स्थित लिटिल एंजिल पब्लिक स्कूल, बेरीनाग में छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया । इस दौरान पुलिस टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव, यातायात नियमों का पालन, नशे के दुष्प्रभावों तथा टोल फ्री नंबरों जैसे 112 (आपातकालीन सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 1090 (महिला हेल्पलाइन) के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई । पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं से संवाद स्थापित कर उन्हें सतर्क, जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *