पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत सघन अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली बेरीनाग से अपर उप निरीक्षक शांति प्रकाश द्वारा किराएदारों के सत्यापन अभियान के दौरान सत्यापन न कराने पर मकान मालिक पुरनराम, निवासी ग्राम वैशाली, थाना कोतवाली बेरीनाग का ₹10,000 का चालान धारा 83 पुलिस एक्ट में किया गया ।
साथ ही कोतवाली झूलाघाट से अपर उप निरीक्षक संतोष सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा एमवी एक्ट के अंतर्गत एनबीडब्ल्यू (NBW) में 02 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया—
1. अजय कोहली, निवासी झूलाघाट
2. पंकज गोबाड़ी, निवासी झूलाघाट
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
“ऑपरेशन प्रहार” का स्पष्ट संदेश – अपराध कर फरार होना अब संभव नहीं।















Leave a Reply