पिथौरागढ़ | विगत दिवस 55वीं वाहिनी SSB, ऐंचोली में साइबर जागरूकता एवं NDPS विषय पर पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई । प्रभारी निरीक्षक एसओजी/साइबर सेल नीरज भाकुनी ने जवानों को साइबर अपराध से बचाव, फर्जी सोशल मीडिया पहचान और डिजिटल धोखाधड़ी से सतर्क रहने के उपाय बताए । NDPS से जुड़ी चुनौतियों पर चर्चा के साथ प्रभावी कार्रवाई के बिंदु साझा किए गए। तलाशी व जब्ती में वीडियोग्राफी की अनिवार्यता पर जोर दिया गया। जवानों को कानूनी प्रक्रियाओं के सही पालन के महत्व से भी अवगत कराया गया ।
पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा SSB जवानों के लिए साइबर एवं NDPS कार्यशाला आयोजित |
















Leave a Reply