पिथौरागढ़ | रिजर्व पुलिस लाइन रोशनाबाद, जनपद हरिद्वार में आयोजित 24वीं प्रादेशिक जनपद/वाहिनी पुलिस वॉलीबॉल क्लस्टर प्रतियोगिता 2026 में जनपद पिथौरागढ़ पुलिस टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सेपक टाकरा प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।
प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ी:
• हेड कांस्टेबल खीम सिंह
• कांस्टेबल हेमंत पटवाल
• कांस्टेबल कुलदीप बिष्ट
• कांस्टेबल महेंद्र सिंह महर
• कांस्टेबल दिनेश राजन
• कांस्टेबल दीपक पाण्डे
• कांस्टेबल नवल किशोर
• कांस्टेबल रोहित बोहरा
इस उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं तथा भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
















Leave a Reply