पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वारण्टी अभियुक्तों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है।
इसी क्रम में कोतवाली डीडीहाट पुलिस टीम द्वारा एमवी एक्ट के वारण्टी अभियुक्त मुकेश कुमार, निवासी डीडीहाट, को गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
“ऑपरेशन प्रहार” का स्पष्ट संदेश — अपराध कर फरार होना अब संभव नहीं।
















Leave a Reply