पिथौरागढ़ | सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात सुरक्षा को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चौकी प्रभारी ओगला, बसंत पंत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ओगला बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान ऐल्कोमीटर से वाहन चालकों की जांच की गई । जांच के दौरान, एक पिकप चालक मोहम्मद ताजिम पुत्र सब्बन मिस्त्री, निवासी सिनेमालाईन, पिथौरागढ़, को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। चालक के नशे की पुष्टि होने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसका वाहन सीज कर दिया । पुलिस का संदेश: शराब पीकर वाहन चलाना न केवल आपकी जान को खतरे में डालता है, बल्कि दूसरों की जान के लिए भी खतरनाक है। सभी से अनुरोध है कि यातायात नियमों का पालन करें और सड़क सुरक्षा में सहयोग करें ।
शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन किया सीज |
















Leave a Reply