पिथौरागढ़ | जनपद में अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” के अंतर्गत वारंटी अभियुक्तों के विरुद्ध सघन अभियान चलाया जा रहा है ।
इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस टीम द्वारा एमवी एक्ट के 02 वारंटी अभियुक्त-
1. दीपक सिंह धौनी
2. अजय वर्मा, निवासी पिथौरागढ़
को गिरफ्तार किया गया। उक्त गिरफ्तारी अपर उप निरीक्षक कुबेर सिंह एवं पुलिस टीम द्वारा की गई।
आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करने के उपरांत दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
“ऑपरेशन प्रहार” का स्पष्ट संदेश – अपराध कर फरार होना अब संभव नहीं।
















Leave a Reply