पिथौरागढ़| जनपद में कनून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में दिनांक 05 अप्रैल को विभिन्न थाना क्षेत्रों में प्रभावी कार्रवाई की गई |
थाना नाचनी क्षेत्र
दो पक्ष आपसी शिकायत लेकर थाना परिसर पहुंचे, लेकिन देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया।
गोविन्द राम (निवासी बजेता) व राहुल राम (निवासी सलमाली) आपस में गाली-गलौच व झगड़े पर उतर आए।
पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति बिगड़ती देख अपर उपनिरीक्षक महेन्द्र पाल व टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को धारा 126/135/170 BNSS के तहत हिरासत में लिया।
थाना थल क्षेत्र
सार्वजनिक स्थान पर कमल राम (निवासी दसौली) व हरीश राम द्वारा खुलेआम गाली-गलौच व उत्पात मचाया जा रहा था।
समझाने पर भी न मानने पर अपर उपनिरीक्षक विनोद भट्ट व टीम ने दोनों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया।
नियम तोड़ने वालों पर कड़ा प्रहार
जनपद पुलिस द्वारा “मिशन मर्यादा” के तहत सार्वजनिक शालीनता भंग करने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 81 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई ।
















Leave a Reply