पिथौरागढ़ | थाना कनालीछीना क्षेत्र के एक महिला द्वारा अपनी पुत्री के लापता होने की सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तेजी से कार्यवाही शुरू की। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खोज अभियान चलाया । थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हुलिया के आधार पर क्षेत्र में सघन तलाश, संभावित स्थानों पर जांच एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला को सर्विलांस से अपर उ0नि0 हेम चन्द्र व का0 कमल तुलेरा के सहयोग से सकुशल बरामद कर लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
जनपद पुलिस को ऑपरेशन “स्माइल के तहत मिली एक और सफलता थाना कनालीछीना पुलिस की मुस्तैदी गुमशुदा महिला को सकुशल किया बरामद |
















Leave a Reply