पिथौरागढ़ | जनपद में महिला सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई । कोतवाली बेरीनाग में एक युवती द्वारा तहरीर दी गई कि बागेश्वर निवासी एक युवक द्वारा उसे शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण किया गया तथा अब शादी से इंकार किया जा रहा है । तहरीर के आधार पर तत्काल संज्ञान लेते हुए कोतवाली बेरीनाग में आरोपी के विरुद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया । विवेचना उ0नि0 सुशीला आर्या द्वारा संपादित की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु को कोटमन्या क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया |
पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई शादी का झांसा देकर शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार |
















Leave a Reply