पिथौरागढ़ | कोतवाली जौलजीबी पुलिस टीम द्वारा ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में प्रतिभाग कर महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों एवं कानूनी प्रावधानों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई ।
कार्यक्रम में अपर उ0नि0 महेश पन्त सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इस दौरान महिलाओं को महिला सुरक्षा से जुड़े अपराधों, कानूनी सहायता के विकल्पों तथा विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं की जानकारी विस्तार से दी गई।
महिलाओं को बताया गया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, उत्पीड़न या आपराधिक घटना की स्थिति में बिना झिझक तुरंत पुलिस से संपर्क करें।
आत्मरक्षा, जागरूकता और आत्मविश्वास को सुरक्षित जीवन की कुंजी बताया गया।
याद रखें — सतर्क रहें, सुरक्षित रहें। आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
















Leave a Reply