पिथौरागढ़ | थाना नाचनी क्षेत्र के एक परिवार द्वारा अपनी माताजी के लापता होने की सूचना दिए जाने पर पुलिस टीम ने तत्काल संज्ञान लेते हुए तेजी से कार्यवाही शुरू की। परिजनों द्वारा काफी तलाश के बावजूद कोई सुराग न मिलने पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए खोज अभियान चलाया । थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने हुलिया के आधार पर क्षेत्र में सघन तलाश, संभावित स्थानों पर जांच एवं स्थानीय लोगों से पूछताछ की। निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप महिला को थल क्षेत्र से सकुशल बरामद कर लिया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर महिला को सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
नाचनी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता से एक परिवार की मुस्कान फिर लौट आई |
















Leave a Reply