पिथौरागढ़ | टकाना निवासी एक महिला द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ में तहरीर दी गई कि 26 मार्च की रात्रि में रोडवेज स्टेशन के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके चचेरे भाई मनोज कुमार के साथ बेरहमी से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया तथा उससे नगदी, आधार कार्ड, पैन कार्ड आदि छीन लिये। घायल को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया । तहरीर के आधार पर कोतवाली पिथौरागढ़ में अज्ञात अभियुक्त के विरुद्ध धारा 117(2)/304(2)/352/बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर त्वरित एक्शन*
प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए *एसएचओ कोतवाली श्री ललित मोहन जोशी* के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश हेतु व्यापक स्तर पर सुरागरसी-पतारसी शुरू की गई।
सीसीटीवी बना सबसे बड़ा सुराग*
*उ0नि0 कमलेश जोशी एवं उनकी टीम (अपर उ0नि0 कुबेर सिंह, का0 त्रिलोक सिंह)* द्वारा घटनास्थल व आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज का गहन विश्लेषण कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की गई।
केमू स्टेशन के पास से दबोचा गया आरोपी*
सटीक सूचना व साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दलीप कुमार (उम्र 23 वर्ष), निवासी ग्राम झरकाणा, बोरीगांव जिला दार्चुला (नेपाल), हाल निवासी निकट रोडवेज स्टेशन पिथौरागढ़, को केमू स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से पीड़ित का आधार, पैन कार्ड व नकदी तथा घटना में प्रयुक्त लकड़ी की फन्टी भी बरामद की गयी । जिस पर उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गयी । अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
















Leave a Reply