पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा ट्रैफिक रूल तोड़ने व मिशन मर्यादा के तहत लगातार चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है ।
जिस क्रम में-
*शराब के नशे में वाहन चलाने पर कार्रवाई*
कोतवाली पिथौरागढ़ क्षेत्रांतर्गत उ0नि0 ललित डंगवाल मय टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान वाहन चालक मोहसिन अख्तर निवासी भाटकोट को शराब के नशे में वाहन चलाते हुए पाया जिसे हिरासत में लेकर वाहन सीज किया गया ।
नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 95 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी/कानूनी कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply