जनसंवाद से मजबूत होगी कानून व्यवस्था एसपी पिथौरागढ़ की अध्यक्षता में सीएलजी बैठक आयोजित कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण कर, दिये आवश्यक दिशा निर्देश |

पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे की अध्यक्षता में कोतवाली पिथौरागढ़ में सीएलजी सदस्यों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई । बैठक के दौरान जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, अपराधों की रोकथाम, नशा उन्मूलन, यातायात व्यवस्था, साइबर अपराधों से बचाव एवं महिला सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई । इस दौरान उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों से क्षेत्र की समस्याओं, सुझावों एवं स्थानीय मुद्दों की जानकारी लेकर उनके त्वरित समाधान हेतु आश्वस्त किया गया। साथ ही, पुलिस-जन सहयोग को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया गया ।

*महत्वपूर्ण निर्देश*
एसपी महोदय द्वारा सभी को संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने, सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए जागरूक करने की अपील की गई।
🔍 *कोतवाली का आकस्मिक निरीक्षण*
बैठक उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा कोतवाली पिथौरागढ़ का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक गोविन्द बल्लभ जोशी, एसएचओ ललित मोहन जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *