सीमांत गांवों में ‘रात्री चौपाल’ संवाद से सुरक्षा की ओर बढ़ते पिथौरागढ़ पुलिस के कदम ।

पिथौरागढ़ । पिथौरागढ़ पुलिस अब केवल थानों तक सीमित नहीं, बल्कि आपके द्वार तक पहुँच रही है। सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास और बुजुर्गों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए जनपद में विशेष ‘रात्री चौपाल’ अभियान चलाया जा रहा है ।

*कल की प्रमुख गतिविधियाँ:*
📍 जमतड़ी (वाइब्रेंट विलेज): थाना जाजरदेवल से उ0नि0 सुप्रिया नेगी व आशीष रावत ने ग्रामीणों के बीच पहुँचकर उनकी सुध ली।
📍 तीतरी (वाइब्रेंट विलेज): एसओ अस्कोट सुरेश कम्बोज व टीम ने चौपाल लगाकर जन-संवाद किया।
📍 अमाली (वाइब्रेंट विलेज): एसओ कनालीछीना प्रवीण सिंह व टीम ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

*चौपाल के मुख्य बिंदु:*
सीधा संवाद: बुजुर्गों और ग्रामीणों से उनके स्वास्थ्य, निजी और विभागीय समस्याओं पर चर्चा की गई और मौके पर ही समाधान का भरोसा दिया गया।
जागरूकता अभियान: महिलाओं के विरुद्ध अपराध, घरेलू हिंसा और बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचने के तरीके बताए गए।
नशा मुक्ति: युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।
तत्काल सहायता: आपात स्थिति के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112 और विशेष नंबर 9411112982 साझा किए गए।
हमारा लक्ष्य: सुरक्षित सीमा, सशक्त ग्रामीण और पुलिस-पब्लिक के बीच अटूट विश्वास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *