कोर्ट में पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार ।

पिथौरागढ़ । कोतवाली धारचुला पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त अक्षय गुप्ता निवासी धारचुला को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु बार-बार सम्मन भेजे गए, किंतु वह लगातार अनुपस्थित रहा। न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए उसके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया । उ0नि0 योगेश कुमार द्वारा उक्त व्यक्ति को धारचुला क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन है। जिसे नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *