काली नदी में राफ्टिंग के दौरान विदेशी पर्यटकों को मिला पुलिस का भरोसा और सुरक्षा का संदेश |

पिथौरागढ़ | कोतवाली जौलजीबी क्षेत्रान्तर्गत काली नदी में राफ्टिंग के लिए आए विदेशी पर्यटकों को सुरक्षा एवं सहयोग का भरोसा दिलाते हुए पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सराहनीय पहल की गई । नन्दा देवी आउटडोर प्रा. लि. के माध्यम से राफ्टिंग कर रहे पर्यटकों को एसओ श्री प्रदीप कुमार,अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त एवं अपर उपनिरीक्षक श्री चन्द्रशेखर जोशी द्वारा जागरूक किया गया ।

इस दौरान पुलिस एवं एसएसबी टीम ने पर्यटकों को—
✅ सुरक्षित राफ्टिंग के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए
✅ किसी भी आपात स्थिति में त्वरित सहायता का आश्वासन दिया
✅ स्थानीय सुरक्षा व्यवस्थाओं से अवगत कराया

आपकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी के संकल्प के साथ पुलिस द्वारा किया गया यह संवाद पर्यटकों के बीच विश्वास और सुरक्षा की भावना को और मजबूत करता नजर आया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *