पिथौरागढ़ | जनपद में कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस लगातार सतर्क है। इसी क्रम में कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्रान्तर्गत दो लोगों क्रमशः सुमित टम्टा
तथा अमन कुमार द्वारा लड़ाई झगड़ा, मारपीट कर शान्ति व्यवस्था भंग की जा रही थी जिनको पुलिस टीम द्वारा समझाने का प्रयास किया परन्तु वह और उत्तेजित होकर उत्पात मचाने लगे । हे0 का0 आनन्द बल्लभ द्वारा उक्त दोनों को धारा 170 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । इसी क्रम में कोतवाली मुनस्यारी क्षेत्र में शराब के नशे में उत्पात मचाने पर उ0नि0 प्रदीप कुमार द्वारा आशीष प्रकाश को धारा 172 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया ।
*नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई*
पुलिस ने सार्वजनिक मर्यादा भंग करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 72 लोगों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की है।













Leave a Reply