रिश्तों में दरार का खौफनाक अंजाम: अपनों ने ली जान, पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा पड़ोसी बने हत्यारे: मारपीट के बाद शव जंगल में छिपाया |

पिथौरागढ़ | रेखा देवी निवासी भगतिरवा, ग्राम किमखोला द्वारा थाना कोतवाली जौलजीबी में तहरीर दी गई सायं उनके पड़ोसियों—बसंती देवी, उसके दो पुत्र रमेश सिंह व जनक सिंह तथा प्रदीप सिंह—द्वारा उनके पति कुन्दन सिंह रजवार को लोहे की पाइप एवं लकड़ियों से मारपीट कर हत्या कर दी गई। साथ ही आरोप लगाया प्रातः अभियुक्तगण शव को घर से उठाकर जंगल की ओर ले गए हैं । प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली जौलजीबी में तत्काल धारा 103(1)/3(5) BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल को सुरक्षित किया गया तथा फॉरेंसिक टीम की सहायता से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। इसके पश्चात नामजद अभियुक्तों की तलाश एवं मृतक के शव की बरामदगी हेतु सघन सुरागरसी-पतारसी की गई ।

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर चारों नामजद अभियुक्त—
1. प्रदीप सिंह
2. रमेश सिंह
3. जनक सिंह
4. बसंती देवी
निवासीगण भगतिरवा, ग्राम किमखोला—को बसंती देवी के घर से गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में अभियुक्तगणों ने स्वीकार किया सायं कुन्दन सिंह के साथ मारपीट के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। घटना के खुलासे के डर से अभियुक्तों ने प्रातः लगभग 07 बजे शव को आंगन से उठाकर जंगल क्षेत्र झिपुखोला गधेरा में पत्थरों एवं मिट्टी से छिपा दिया।
अभियुक्तों की निशानदेही पर पुलिस टीम द्वारा मृतक कुन्दन सिंह का शव घटनास्थल से लगभग 01 किमी दूर जंगल से बरामद किया गया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया।
मामले में धारा 238 BNS की बढ़ोतरी करते हुए चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *