पिथौरागढ़ | सीमांत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत SOG पिथौरागढ़ की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया । आज ऐचोली से आठगांव सिलिंग रोड पर अवैध चरस, स्मैक की धर पकड़ हेतु संदिग्ध व्यक्तियों पर एसओजी टीम नजर रखे हुए थे । इस दौरान एक मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिनहें चैकिंग हेतु रोका गया परन्तु वह मोटर साइकिल मोड़कर भागने का प्रयास करने लगे । शक होने पर पुलिस ने घेरकर उनको पकड़ लिया तथा पूछताछ एवं तलाशी ली गई । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से कुल 3 किलो 900 ग्राम चरस बरामद की गई ।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान 1-गौतम सिंह दानू निवासी निवासी कालिका खुमती उम्र 18 वर्ष 2- नरेश सिंह निवासी खुमती धारचुला उम्र 19 वर्ष के रूप में हुई है।
अभियुक्तों के विरुद्ध कोतवाली पिथौरागढ़ में धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर उनको गिरफ्तार किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल भी सीज की गयी ।
*पिथौरागढ़ पुलिस का स्पष्ट संदेश:*
जनपद में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा। सीमांत क्षेत्र में नशे की सप्लाई चेन को जड़ से समाप्त करने हेतु अभियान निरंतर जारी रहेगा।
“नशा मुक्त पिथौरागढ़ – हमारा संकल्प”
*एसओजी टीम:* – उपनिरीक्षक मनोज कुमार, अपर उपनिरीक्षक दीपक सिंह खनका, का0 सोनू कार्की, का0 विरेन्द्र यादव, का0 गोविन्द रौतेला, का0 सोनू कार्की ।
















Leave a Reply