कोर्ट में पेश न होने पर गैर-जमानती वारंट, एक वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के अनुपालन में एक वारंटी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय में उपस्थित होने हेतु बार-बार सम्मन भेजे गए, किंतु वे लगातार अनुपस्थित रहे। न्यायालय द्वारा संज्ञान लेते हुए उनके विरुद्ध गैर-जमानती वारंट जारी किया गया। उ0नि0 कमलेश जोशी (चौकी प्रभारी एचोली) द्वारा सूरज राम निवासी बूंगा पिथौरागढ़ को ऐचोली से गिरफ्तार किया गया । उक्त व्यक्ति के विरुद्ध एम.वी. एक्ट के अंतर्गत वाद न्यायालय में विचाराधीन है । गिरफ्तारी उपरांत दोनों अभियुक्तों को नियमानुसार न्यायालय में प्रस्तुत किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *