पिथौरागढ़ | कोतवाली बेरीनाग क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उनका भाई बिना बताए घर से कहीं चला गया है। जिसकी काफी खोजबीन के बावजूद कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था । सूचना मिलते ही एसएचओ नरेश कुमार गंगवार मय पुलिस टीम तत्काल सक्रिय हुए। उक्त व्यक्ति का हुलिया नोट कर क्षेत्र में सघन तलाश अभियान चलाया गया । लगातार सुरागरसी-पतारसी, संभावित स्थानों की जांच एवं स्थानीय स्तर पर पूछताछ के परिणामस्वरूप पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति को सकुशल बरामद कर लिया। तत्पश्चात आवश्यक कार्यवाही कर परिजनों के सुपुर्द किया गया ।
कोतवाली बेरीनाग पुलिस की तत्परता गुमशुदा व्यक्ति सकुशल बरामद |












Leave a Reply