पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जिसके खिलाफ थाना जाजरदेवल में मारपीट का मामला दर्ज था तथा आरोप पत्र कोर्ट भेजने के बाद अदालत द्वारा अभियुक्त के विरूद्ध वारंट जारी किया गया था। सी.ओ. परवेज अली के पर्यवेक्षण में उक्त अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम ने अभियुक्त के ठिकाने में दबिश दी थी । अभियुक्त संजय कुमार पुत्र शंकर राम निवासी मड़ेगांव पो0 वड्डा पिथौरागढ़ के खिलाफ धारा 323/504/506 भादवि के मामले में पिथौरागढ़ कोर्ट में वाद चल रहा था। कोर्ट से बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद, अभियुक्त पेश नहीं हुआ, जिसके कारण कोर्ट ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। आज चौकी प्रभारी वड्डा शंकर सिंह मय टीम द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रियाओं के बाद न्यायालय में पेश किया गया ।
“एक और वारण्टी अभियुक्त पिथौरागढ़ पुलिस के शिकंजे में” |
















Leave a Reply