पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में यातायात नियमों का उल्लंघन करने तथा सार्वजनिक स्थलों पर अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में कोतवाली पिथौरागढ़ से SHO ललित मोहन जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान उपनिरीक्षक ललित डंगवाल मय टीम द्वारा शराब पीकर वाहन चलाते हुए पाए गए वाहन चालक विक्रम एवं विशाल को गिरफ्तार कर उनके वाहन सीज किए गए । वहीं दूसरी ओर थाना नाचनी से थानाध्यक्ष मंगल सिंह मय टीम द्वारा भी चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले लोकेश को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इस अभियान के दौरान जनपद पुलिस द्वारा कुल 56 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।
नशे में ड्राइविंग पर पिथौरागढ़ पुलिस का वार, सड़कों पर चला सख्त अभियान |















Leave a Reply