अवैध खनन पर पुलिस की सख्त कार्रवाई रेता से भरी पिकअप सीज |

पिथौरागढ़ | रात्रि प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला हरेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उ0नि0 अम्बी राम मय पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन की रोकथाम हेतु चैकिंग अभियान चलाया । इस दौरान गलाती पुल के पास एक पिकप को चैकिंग हेतु रोका । वाहन चालक पुल पर वाहन को छोड़कर भाग गया । वाहन में अवैध रेता भरा हुआ था ।
वाहन के दस्तावेजों की जांच करने पर पाया गया कि उक्त खनन सामग्री अवैध रूप से ले जाई जा रही थी।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज किया गया।
वाहन स्वामी के विरुद्ध खनन अधिनियम के अंतर्गत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

जनपद पुलिस द्वारा अवैध खनन/परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *