बाल श्रम के विरुद्ध पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | टीम डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स, जिसमें पिथौरागढ़ पुलिस की ए.एच.टी.यू. टीम द्वारा श्रम विभाग एवं अन्य संबंधित संस्थाओं द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । अभियान के दौरान ए.एच.टी.यू. टीम से अपर उ0नि0 प्रेम बल्लभ छिम्वाल, का0 महेन्द्र महर के साथ, श्रम निरीक्षक प्रदीप सिंह बिष्ट, चाइल्ड हेल्पलाइन निर्मला पाण्डे, सीडब्लूसी से लता पन्त व प्रेमा सुतेड़ी सम्मिलित रहे । संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठानों/स्थलों का निरीक्षण कर बाल श्रम निषेध अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई तथा बाल श्रम कराए जाने पर कठोर वैधानिक कार्यवाही के प्रति संबंधितों को चेतावनी दी गई। साथ ही बच्चों के अधिकारों, शिक्षा एवं संरक्षण के प्रति जनमानस को जागरूक किया गया । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा बाल श्रम की रोकथाम हेतु इस प्रकार के संयुक्त निरीक्षण एवं जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर जारी रखे जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *