पिथौरागढ़ | अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS), पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ द्वारा कोतवाली जौलजीबी, अस्कोट व थाना कनालीछीना का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, बैरक, भोजनालय, मालखाना तथा कार्यालय अभिलेखों का बारीकी से अवलोकन किया गया। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों का भी स्थलीय निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अधिकारी/कर्मचारियों को अनुशासन, समयपालन, स्वच्छता एवं उच्च कार्यकुशलता बनाए रखने के निर्देश दिए । उन्होंने पुलिस बल को आमजन के साथ संवेदनशील, विनम्र एवं मर्यादित व्यवहार करने, ड्यूटी के दौरान पूर्ण सतर्कता बरतने तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए हमेशा सजग रहने हेतु प्रेरित किया ।
पुलिस अधीक्षक का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा, दिए सख्त निर्देश |














Leave a Reply