पिथौरागढ़ | संविधान दिवस के अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ में विशेष आयोजन किया गया। इस अवसर पर एसपी रेखा यादव और सीओ परवेज अली की अध्यक्षता में पुलिस लाईन व जनपद के सभी थानों एवं चौकियों, फायर ब्रिगेड के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने संविधान की शपथ ली | कार्यक्रम का उद्देश्य संविधान के प्रति सभी नागरिकों और सरकारी कर्मचारियों में कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शपथ समारोह में अधिकारियों ने संविधान में निहित मूल्यों जैसे न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व को आत्मसात करने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से पालन करने का संकल्प लिया । कार्यक्रम के दौरान एसपी रेखा यादव ने कहा, “संविधान दिवस हमें यह याद दिलाता है कि हम सब भारतीय नागरिकों का यह परम कर्तव्य है कि हम अपने संविधान का सम्मान करें और इसके सिद्धांतों का पालन करें। आज का दिन हमारे संविधान निर्माताओं के योगदान को स्मरण करने का अवसर है।” सीओ श्री परवेज अली ने भी अपने संबोधन में संविधान की मूल भावना को बनाए रखने और कानून के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की ।
संविधान दिवस पर जनपद पुलिस के अधिकारीगण व कर्मचारियों ने ली शपथ |
















Leave a Reply