पिथौरागढ़ | लोकपर्व फूलदेई के पावन अवसर पर *पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ अक्षय प्रहलाद कोंडे (IPS) द्वारा आज अशुरचुला मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन कर जनपद की सुख-समृद्धि, शांति एवं सुरक्षा की कामना की गई । इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि उत्तराखंड की लोकपरंपराएं और पर्व समाज में आपसी प्रेम, सद्भाव और संस्कृति को सशक्त बनाने का कार्य करते हैं। पुलिस भी समाज का अभिन्न हिस्सा है और जनमानस के साथ मिलकर शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है । इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे । पिथौरागढ़ पुलिस की ओर से जनपदवासियों को फूलदेई पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं तथा सभी से परंपराओं को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई ।
लोकपर्व फूलदेई पर आस्था और कर्तव्य का संगम, एसपी पिथौरागढ़ ने किए अशुरचुला मंदिर में दर्शन |
















Leave a Reply