पिथौरागढ़ | जनपद में वारण्टी एवं मफरूर अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है । न्यायालय द्वारा जारी वारण्ट की तामील सुनिश्चित करने के क्रम में चौकी प्रभारी एंचोली उपनिरीक्षक कमलेश जोशी मय टीम द्वारा फरार चल रहे अभियुक्त सूरज कुमार निवासी पियाना पिथौरागढ़ को पियाना से गिरफ्तार किया । अभियुक्त पर चोरी के मामले में धारा 379/411 भादवि के अंतर्गत कोतवाली पिथौरागढ़ में मुकदमा दर्ज कर वाद न्यायालय में विचाराधीन है। उक्त प्रकरण में न्यायालय द्वारा वारण्ट जारी किया गया था। बार-बार समन प्रेषित किए जाने के बावजूद अभियुक्त न्यायालय में उपस्थित नहीं हुआ और लगातार फरार चल रहा था । न्यायालय द्वारा अभियुक्त को मफरूर घोषित किया गया था । लगातार प्रयास के फलस्वरूप अभियुक्त को दबिश देकर उसके किराए के मकान पियाना से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्यवाही की जा रही है ।
⚠️पुलिस का संदेश
जनपद पुलिस – अपराध पर प्रहार, कानून का सम्मान।
















Leave a Reply