पिथौरागढ़ | जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में डायल 112 के माध्यम से थाना जाजरदेवल पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम हरडी भौड़ी निवासी दिगर देव कापड़ी द्वारा अपने पड़ोसियों को गाली गलौच की जा रही है। वही दूसरी जगह ग्राम बीसाबजेड़ निवासी अर्जुन नाथ द्वारा लोगों को गाली गलौच, हल्ला गुल्ला कर शांति व्यवस्था भंग की हुई है। उपनिरीक्षक आनंद गिरी मय टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर उक्त व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया परन्तु वह अभी मान रहे थे। पुलिस टीम द्वारा धारा 172 BNSS के तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।
उत्पात मचाकर शांति व्यवस्था भंग करने वाले 2 लोगों को जाजरदेवल पुलिस ने किया गिरफ्तार |
















Leave a Reply