अवैध खनन पर पिथौरागढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई वाहन सीज |

पिथौरागढ | विगत दिवस उ0नि0 कमलेश जोशी अपनी पुलिस टीम के साथ एंचोली क्षेत्र के विस्डम तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे । चेकिंग के दौरान एक टिप्पर वाहन को रोककर जांच की गई, जिसमें पत्थर (खनन सामग्री) का परिवहन किया जा रहा था। दस्तावेजों की जांच में पाया गया कि खनन सामग्री का परिवहन अवैध रूप से किया जा रहा था।

पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर दिया । वाहन स्वामी महेन्द्र कुमार के विरुद्ध खनन अधिनियम के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है । पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *