साइबर अपराध से बचाव हेतु जागरूकता कार्यशाला का आयोजन |

पिथौरागढ़ | विगत दिवस कोतवाली डीडीहाट पुलिस द्वारा सशस्त्र सीमा बल की 11वीं वाहिनी, डीडीहाट में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई । इस कार्यशाला के दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रतिभागियों को साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी के नए तरीकों, तथा साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई । साथ ही निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से जागरूक किया गया—

🔹 अनजान लिंक, OTP या बैंकिंग जानकारी किसी से साझा न करें
🔹 सोशल मीडिया पर संदिग्ध संदेशों और कॉल से सावधान रहें
🔹 डिजिटल भुगतान करते समय वेबसाइट/ऐप की सत्यता अवश्य जांचें
🔹 साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें

पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा बताया गया कि डिजिटल युग में सतर्कता ही सुरक्षा है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहना अत्यंत आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *