सार्वजनिक स्थान पर हुड़दंग करना पड़ा भारी गंगोलीहाट पुलिस ने एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है । इसी क्रम में कोतवाली गंगोलीहाट क्षेत्रांतर्गत महेन्द्र कुमार निवासी गंगोलीहाट द्वारा सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौच कर उत्पात मचाते हुए शांति व्यवस्था भंग की जा रही थी । सूचना मिलने पर *अपर उपनिरीक्षक नरेन्द्र पाठक* मय पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और संबंधित व्यक्ति को समझाने का प्रयास किया, किन्तु वह लगातार हंगामा करता रहा । स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त व्यक्ति को धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया गया, तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है ।

⚠️ पुलिस का संदेश:
सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, अभद्र व्यवहार एवं शांति व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *