गुमशुदाओं की तलाश में पुलिस का अभियान ऑपरेशन स्माइल भारत–नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान |

पिथौरागढ़ | पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड के निर्देशानुसार प्रदेश भर में गुमशुदा बच्चों, महिलाओं एवं पुरुषों की तलाश और उनके पुनर्वास हेतु “ऑपरेशन स्माइल” अभियान चलाया जा रहा है । इसी क्रम में जनपद पिथौरागढ़ में अभियान को प्रभावी बनाने के लिए गठित टीम – अपर उ0नि0 प्रेम छिम्वाल, हे0का0 सुनील कुमार, का0 महेन्द्र महर व का0 निर्मल किशोर – द्वारा भारत–नेपाल सीमा क्षेत्र झूलाघाट में कोतवाली झूलाघाट पुलिस के साथ गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश हेतु भौतिक सत्यापन व सघन चेकिंग अभियान चलाया गया । इसके साथ ही एसएसबी एवं नेपाल पुलिस के साथ बॉर्डर मीटिंग का आयोजन कर आपसी समन्वय स्थापित किया गया, ताकि गुमशुदा व्यक्तियों की खोज को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके । जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत गुमशुदा व्यक्तियों की तलाश व पुनर्वास हेतु सतत और प्रभावी कार्यवाही जारी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *