पिथौरागढ़ | पिथौरागढ़ पुलिस यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई करते हुए नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और शराब के नशे में वाहन चलाने के मामलों पर त्वरित कदम उठा रही है ।
नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर गंगोलीहाट पुलिस ने की कार्रवाई
थानाध्यक्ष गंगोलीहाट हीरा सिंह डांगी के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान एक नाबालिग वाहन चालक को रोका गया। स्कूल से संपर्क कर उसकी उम्र की पुष्टि होने पर नाबालिग पाया गया। पुलिस ने वाहन (स्कूटी) सीज कर कब्जे में ले लिया और नाबालिग की काउंसलिंग कर उसे स्कूल टीचर की उपस्थिति में सुपुर्द किया । वाहन स्वामी सुनीता देवी के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199(ए) के तहत चालान जारी कर मामला न्यायालय भेजा गया
।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर धारचुला पुलिस ने की कार्रवाई
कोतवाली धारचुला के उपनिरीक्षक प्रदीप यादव द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाने वाले दो चालकों को गिरफ्तार किया गया।
1. मान सिंह, निवासी रांथी धारचुला
2. टिकेंद्र धामी, निवासी सोनियाखोला धारचुला
दोनों के वाहन सीज कर दिए गए हैं, और उन्हें हिरासत में लिया गया है।
एसपी पिथौरागढ़ का संदेश – पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़,रेखा यादव ने जनता से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने नाबालिग बच्चों को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित न करें। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लापरवाही गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन सकती है। पिथौरागढ़ पुलिस इस तरह की लापरवाहियों पर सख्त कार्रवाई जारी रखेगी ।
















Leave a Reply