ऑपरेशन क्रैक डाउन” के तहत थाना जाजरदेवल पुलिस की बड़ी कार्रवाई सत्यापन अभियान में बड़ा खुलासा: आबकारी कैंटीन में मिला नाबालिग, संचालक पर मुकदमा दर्ज |

पिथौरागढ़ | जनपद में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्रैक डाउन” के अंतर्गत थाना जाजरदेवल पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान के दौरान प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक नाबालिक बालक से कार्य कराए जाने का मामला पकड़ा है । थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय मय पुलिस टीम उ0नि0 आनन्द गिरी, हे0का0 दीपक टम्टा व का0 होशियार— द्वारा कस्बा जाजरदेवल स्थित एक अंग्रेजी शराब की दुकान की कैंटीन में कार्यरत कर्मचारियों का सत्यापन चेक किया गया। चेकिंग के दौरान कैंटीन में कार्य करते हुए एक नाबालिक बालक पाया गया, जो नेपाल निवासी है । पुलिस टीम द्वारा बालक के जन्मतिथि प्रमाण पत्र एवं अन्य दस्तावेजों की जांच कर पुष्टि की गई कि वह नाबालिक है । इस गंभीर उल्लंघन पर कैंटीन संचालक मनोज सिंह बिष्ट निवासी गैठना के विरुद्ध थाना जाजरदेवल में धारा 75 किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) अधिनियम तथा धारा 23/61 आबकारी अधिनियम* के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है ।

*सत्यापन अभियान में भी सख्ती*
पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्र में किरायेदार/कर्मचारी सत्यापन अभियान के तहत बिना सत्यापन पाए जाने पर 4 व्यक्तियों के विरुद्ध ₹10,000-₹10,000 तथा 1 व्यक्ति के विरुद्ध ₹5,000 का (कुल 45 हजार रूपये) के चालान किये गये।

*पुलिस की सख्त चेतावनी*
नाबालिगों से किसी भी प्रकार का श्रम कराना दंडनीय अपराध है। सभी प्रतिष्ठान संचालकों से अपील है कि कर्मचारियों का अनिवार्य रूप से सत्यापन कराएं तथा कानून का पालन सुनिश्चित करें।
*जनपद पुलिस का स्पष्ट संदेश — कानून से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं!

ऑपरेशन “क्रैक डाउन” आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *