पिथौरागढ़ | पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोंडे ने आज बीरशिवा स्कूल के छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें उज्ज्वल भविष्य की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान किया ।
करियर काउन्सलिंग सत्र के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को—
✅ अपने लक्ष्य स्पष्ट रखने
✅ अनुशासन और मेहनत को जीवन का आधार बनाने
✅ सकारात्मक सोच और आत्मविश्वास बनाए रखने
✅ सोशल मीडिया का सही व सुरक्षित उपयोग करने
जैसी महत्वपूर्ण सीख दी।
उन्होंने बच्चों को बताया कि सपने वही सच होते हैं, जिनके लिए निरंतर प्रयास किया जाए ।
यह प्रेरणादायी संवाद विद्यार्थियों के लिए न केवल मार्गदर्शन का अवसर रहा, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊर्जा प्रदान कर गया।
खाकी का संदेश — सुरक्षित समाज, सशक्त युवा, उज्ज्वल भविष्य।*
















Leave a Reply