पिथौरागढ़ | पुलिस उपाधीक्षक पिथौरागढ़ गोविन्द बल्लभ जोशी की अध्यक्षता में थाना जाजरदेवल क्षेत्र के ग्राम देवत में प्रभावी रूप से थाना दिवस संचालित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष जाजरदेवल मनोज पाण्डेय सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे । कार्यक्रम में ग्रामीण व सीएलजी सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया ।
*इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य* —
• पुलिस व जनता के बीच संवाद को और अधिक मजबूत बनाना,
• समस्याओं का त्वरित एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करना,
• तथा जनविश्वास को और सशक्त बनाना रहा।
*जनता की समस्याओं का गंभीरतापूर्वक समाधान*
प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत शिकायतों व समस्याओं को ध्यानपूर्वक सुना गया तथा अनेक प्रकरणों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। साथ ही लोगों को आगामी होली त्यौहार शान्तिपूर्वक मनाने हेतु बताया तथा किसी भी प्रकार की हुड़दंग होने पर 112 पर या स्थानीय थाने में सूचना देने हेतु बताया गया ।
कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित नागरिकों को आश्वस्त किया गया कि—
“जनसमस्याओं के समाधान हेतु पुलिस सदैव तत्पर है। किसी भी शिकायत को अनदेखा नहीं किया जाएगा।”*पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सहयोग के लिए प्रतिबद्ध।
















Leave a Reply