अवैध शराब पर पुलिस का प्रहार ढाबे की दुकान की आड़ में तस्करी करने वाला गिरफ्तारड्रिंक एंड ड्राइव व शराब पीकर हुड़दंग करने में कुल 5 गिरफ्तार |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।

*ढाबे की दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़*
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी प्रभारी चण्डाक उ0नि0 ललित डंगवाल, हे0 का0 भूपेन्द्र सिंह, का0 नीरज भोज द्वारा होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर कुमौड़ क्षेत्र स्थित एक चाय-पानी की दुकान में अवैध शराब की तस्करी करते पाए जाने पर दुकान संचालक आशीष कुमार निवासी ख्वांकोट हाल कुमौड़, को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

*ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती — चालक गिरफ्तार, वाहन सीज*
थाना थल से अपर उ0नि0 दिनेश शर्मा द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे भगत राम को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।

*शराब पीकर हुड़दंग करने पर 4 गिरफ्तार*
थाना बलुवाकोट क्षेत्र में नशे की हालत में नेशनल हाईवे पर हुड़दंग करने पर अपर उ0नि0 पूरन सिंह धामी द्वारा तीन लोगों क्रमशः जीवन सिंह एरी, संजय सिंह, मुकेश कुमार को धारा 172 बीएनएसएस के तहत हिरासत में लिया गया । इसी क्रम में थाना कनालीछीना क्षेत्र में ललित सिंह द्वारा शराब पीकर हुड़दंग करने पर एसओ श्री प्रवीण सिंह द्वारा उक्त व्यक्ति को हिरासत में लिया गया ।

135 लोगों पर हुई कार्रवाई
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 135 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी/कानूनी कार्रवाई की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *