पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई की गई।
*परचून की दुकान की आड़ में अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़*
कोतवाली क्षेत्रांतर्गत चौकी प्रभारी चण्डाक उ0नि0 ललित डंगवाल मय पुलिस टीम द्वारा होटल/ढाबा चेकिंग के दौरान प्राप्त गुप्त सूचना पर विण क्षेत्र स्थित एक परचून की दुकान में छापेमारी की गई। जांच में दुकान की आड़ में अवैध शराब की तस्करी करते पाए जाने पर दुकान संचालक कपिन्द्र कुमार को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरुद्ध धारा 21/60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*ड्रिंक एंड ड्राइव पर सख्ती — चालक गिरफ्तार, वाहन सीज*
चौकी प्रभारी ऐचोली उ0नि0 कमलेश जोशी मय पुलिस टीम द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चला रहे सागर सिंह को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
112 लोगों पर हुई कार्रवाई
जनपद पुलिस द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन एवं सार्वजनिक स्थल पर शराब पीकर उत्पात मचाने वाले कुल 112 व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी/कानूनी कार्रवाई की गई।
















Leave a Reply