पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ पुलिस जहां कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क है, वहीं मानवीय संवेदनाओं का भी पूरा ध्यान रख रही है । डायल 112 पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम भुरमुनी क्षेत्र में एक लगभग 80 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति इधर-उधर भटक रहे हैं तथा काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। सूचना मिलते ही *चौकी चण्डाक से उ0नि0 ललित डंगवाल* मय पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची । पुलिस टीम ने बुजुर्ग से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि वे इग्यारदेवी क्षेत्र के निवासी हैं और चलते-चलते भुरमुनी तक पहुंच गए, लेकिन अब घर वापस जाने में असमर्थ हैं। पुलिस को देखकर उनके चेहरे पर राहत और सुरक्षा का भाव साफ झलक रहा था । पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उनके परिजनों से संपर्क स्थापित किया और सरकारी वाहन से बुजुर्ग को सकुशल उनके घर पहुंचाया। परिजनों ने पुलिस की इस संवेदनशील एवं सराहनीय कार्यवाही के लिए आभार व्यक्त किया ।
*जनपद पुलिस का संदेश:*
“आपकी सुरक्षा ही हमारी प्राथमिकता है” — आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर संपर्क करें।
















Leave a Reply