पिथौरागढ़ | सीमावर्ती क्षेत्रों एवं वरिष्ठ नागरिकों की समस्याओं के समाधान तथा कानूनों की जानकारी प्रदान करने हेतु जनपद पिथौरागढ़ पुलिस द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है | इसी क्रम में विगत रात्रि *थानाध्यक्ष जाजरदेवल उ0नि0 मनोज पाण्डेय मय टीम द्वारा वाइब्रेन्ट विलेज क्वीतड़ में रात्री चौपाल का आयोजन किया गया | चौपाल के दौरान वरिष्ठ नागरिकों एवं ग्रामीणों से उनकी निजी, पारिवारिक, स्वास्थ्य संबंधी तथा पुलिस/अन्य सरकारी विभागों से जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली गई तथा उनके समाधान हेतु आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया गया |
📞 ग्रामीणों को पुलिस सहायता नंबर 112 एवं 9411112982 उपलब्ध कराए गए तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया।
🔹 महिला अपराधों एवं घरेलू हिंसा
🔹 साइबर अपराधों से बचाव
🔹 नशे के दुष्परिणाम
🔹 आपातकालीन सेवाओं का उपयोग
इन सभी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
जनपद पुलिस का उद्देश्य — संवाद, सहयोग और सुरक्षा के माध्यम से मजबूत समाज का निर्माण।
















Leave a Reply