पिथौरागढ़ पुलिस का देर रात तक सघन चेकिंग अभियान अपराधियों में खौफ, जनता में भरोसा दो ड्रिंक एंड ड्राइव में गिरफ्तार, 124 पर कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | जनपद पिथौरागढ़ में बीती देर रात्रि तक पुलिस का व्यापक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की मजबूत उपस्थिति (Visibility) से जहां आम जनता में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ, वहीं अपराधियों में खौफ का माहौल देखने को मिला । अभियान की कमान स्वयं सीओ पिथौरागढ़ एवं सीओ धारचूला ने संभाली और ग्राउंड जीरो पर मौजूद रहकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया । थाना थल क्षेत्र में थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे व उनकी टीम द्वारा सघन चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक नवल आर्या को गिरफ्तार कर उसका वाहन सीज किया गया । इसी क्रम में थाना डीडीहाट क्षेत्र में SHO संजय जोशी व उनकी टीम द्वारा चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए वाहन चालक निरंजन सामंत को गिरफ्तार कर वाहन सीज किया गया । इसके अतिरिक्त जनपद पुलिस द्वारा ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने तथा अराजकता का माहौल उत्पन्न करने वाले कुल 124 व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की गई ।

पिथौरागढ़ पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारा संकल्प।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *