ऑपरेशन क्रैक डाउन: फील्ड में उतरे CO धारचूला, ₹15,000 के चालान बिना सत्यापन पर सख्त कार्रवाई |

पिथौरागढ़ | ऑपरेशन क्रैक डाउन अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के उद्देश्य से सीओ धारचूला के.एस. रावत ने स्वयं फील्ड की कमान संभालते हुए कोतवाली धारचूला पुलिस टीम के साथ बाहरी व्यक्तियों का सघन सत्यापन अभियान चलाया । अभियान के दौरान विभिन्न स्थलों पर जांच में कई मजदूर बिना पुलिस सत्यापन के पाए गए, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए एक ठेकेदार का ₹5,000 का नकद चालान तथा एक कंपनी के सुपरवाइजर का ₹10,000 का न्यायालय चालान किया गया। इस प्रकार कुल ₹15,000 के चालान किए गए । इसके अतिरिक्त अभियान के तहत लगभग 50 व्यक्तियों के सत्यापन भी मौके पर ही सुनिश्चित किए गए । पुलिस ने स्पष्ट किया गया कि बिना सत्यापन बाहरी व्यक्तियों को कार्य पर रखना कानूनन अपराध है, और ऐसे मामलों में आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *