जनपद पिथौरागढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि वर्दी केवल कर्तव्य नहीं, बल्कि विश्वास और मानवता की भी प्रतीक है ।

पिथौरागढ़ | आज पुलिस कार्यालय में तैनात मनोज चंदेल को टनकपुर तिराहे पर एक मोबाइल फोन गिरा हुआ मिला। उन्होंने मोबाइल स्वामी की तलाश शुरू की और कड़ी मेहनत के बाद उसे उसके वास्तविक मालिक हिमांशु रावत को सकुशल वापस सौंप दिया।

यह केवल एक मोबाइल लौटाना नहीं था —
यह था भरोसा लौटाना,
यह थी ईमानदारी की मिसाल,
यह था पुलिस और जनता के रिश्ते को और मजबूत करना।

जनपद पिथौरागढ़ पुलिस — सेवा, सुरक्षा और समर्पण के लिए सदैव तत्पर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *